सोमवार, 17 जनवरी 2022

BPSC Recruitment 2022: बिहार में 286 असिस्टेंट पब्लिक सेनेटरी & वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर की निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट पब्लिक सेनेटरी एंड वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किये हैं.
http://dlvr.it/SHFyVt
Read More

पौष पूर्णिमा पर आज बन रहा ये खास योग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है. इस दिन स्नान, दान का काफी महत्व होता है. साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देना काफी शुभ माना जाता है. पौष पूर्णिमा के दिन, चंद्र देव, विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है.
http://dlvr.it/SHFg6Q
Read More

क्या कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव? हरक सिंह ने दिया जवाब

विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद उत्तराखंड में राजनीतिक पार्टियों का सियासी पारा तेज हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत को मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर दिया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं से मिलने जैसी गतिविधियों में शामिल होने के चलते हरक सिंह को पार्टी से निकाला गया है. हरक सिंह रावत को बीजेपी (BJP) ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है. आजतक से हरक सिंह रावत ने फोन पर कहा कि मुझे मंत्रिमंडल से अभी अपनी बर्खास्तगी की सूचना नहीं मिली है. क्या अभी भी हरक सिंह रावत के लिए सुलह के रास्ते खुले हैं? देखें हरक सिंह के साथ खास बातचीत.
http://dlvr.it/SHF7qq
Read More

UP: अखिलेश की पार्टी में क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले लोग शामिल, पूर्व सपा MLC घनश्याम लोधी का आरोप

समाजवादी पार्टी (SP) छोड़ने के बाद पूर्व सपा MLC घनश्याम लोधी ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में ऐसे लोगों को अखिलेश यादव ने शामिल किया है, जिन पर दस बीस आपराधिक मामले (Criminal Cases) दर्ज हैं. घनश्याम लोधी ने सपा पर OBC की अनदेखी का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे.
http://dlvr.it/SHDnkR
Read More

रविवार, 16 जनवरी 2022

जब उस्मान ख्वाजा के लिए AUS टीम ने रोका शैम्पेन सेलिब्रेशन, Video

सीरीज़ जीतने के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज़ ट्रॉफी के साथ पोडियम पर जश्न मना रही थी उस वक्त उस्मान ख्वाजा दूर हट गए. वो इसलिए क्योंकि सभी खिलाड़ी उस वक्त शैम्पेन उड़ा रहे थे. जब फोटो सेशन शुरू हुआ तब भी शैम्पेन सेलिब्रेशन लगातार चल रहा था.
http://dlvr.it/SHDQWX
Read More

टी20 से लेकर टेस्ट की कप्तानी तक, कोहली के करियर में 'तूफान' लेकर आए 5 महीने!

भारतीय कप्तान के रूप में विराट कोहली युग का अंत हो गया है. शनिवार को कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया. विराट पहले ही टी20 टीम की कप्तानी पहले ही छोड़ चुके थे.
http://dlvr.it/SHCGtt
Read More

टेक्सास में 4 लोग बंधक बनाए गए, पाकिस्तानी वैज्ञानिक को रिहा करने की मांग

टेक्सास के यहूदी धार्मिक स्थल (सिनेगॉग) पर इन लोगों को बंधक बनाया गया है. इतना ही नहीं बंधक बनाने वाले शख्स ने पाकिस्तानी वैज्ञानिक आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग की है.
http://dlvr.it/SHC2z7
Read More

'CBI' और 'ED' के डर से इस्तीफा नहीं दे रहे थे दारा सिंह?

उत्तर-प्रदेश में चुनावी तारीख के ऐलान होते ही नेताओं के दल-बदल वाला खेल शुरू हो गया है. योगी सरकार में पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और अब दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से उत्तर प्रदेश की सियासत में खलबली मच गई है. बता दें, दारा सिंह चौहान योगी सरकार के मंत्रिमंडल में वन, पर्यावरण और जंतु उद्यान मंत्री थे. आजतक से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि चुनाव की तारीख आने के बाद ही क्यूं आपने इस्तीफा दिया इससे पहले क्या 'CBI' और 'ED' के डर से इस्तीफा नहीं दिया? इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया. मैंने सरकार के ऐसे रवैये से परेशान होकर स्तीफा दिया. देखें ये वीडियो.
http://dlvr.it/SHBmvk
Read More

सरकार के खिलाफ फिर बिगुल फूंकेंगे टिकैत? 31 जनवरी को SKM का वादाखिलाफी दिवस

किसान नेता राकेश टिकैत फिर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खड़ा करने जा रहे हैं. वे 31 जनवरी को किसानों संग वादा खिलाफी दिवस मनाएंगे. उनका आरोप है कि केंद्र की तरफ से MSP पर कोई कमेटी नहीं बनाई गई है.
http://dlvr.it/SHBQyF
Read More

शनिवार, 15 जनवरी 2022

UP: कोरोना काल में कैसे कैंपेन कर रहे राजनीतिक दल, जानिए

कोरोना काल में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) होने जा रहे हैं. संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की रैलियों पर रोक लगा दी है. ऐसे में सभी दलों के लिए सबसे बड़ा सहारा सोशल मीडिया है. सभी पार्टियों सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं.
http://dlvr.it/SHB3F1
Read More