मंगलवार, 16 जनवरी 2024

जापान के एयरपोर्ट पर फिर हुआ हादसा हुआ

जापान चर्चा में है. कारण है वहां के एयरपोर्ट पर हुई एक घटना. दरअसल, यहां के होक्काइदो में दो यात्री विमानों के बीच टक्कर हो गई. यह टक्कर कैथे पैसिफिक एयरवेज और कोरियन एयरलाइंस के विमान के बीच हुई. गनीमत थी कि हादसे के वक्त दोनों विमान जमीन पर थे. और किसी को चोट नहीं पहुंची.


http://dlvr.it/T1SRq5
Read More

'सरयू में कुछ लोग गोलियां चलाते थे, आज क्रूज चल रहे हैं', आजतक से बोले सीएम योगी

राम मंदिर के शिखर के निर्माण से पहले प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे इस आरोप पर सीएम योगी ने कहा कि हम जिस विग्रह को वहां स्थापित कर रहे हैं, अनुष्ठान उस विग्रह का होता है. उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि ये पहली बार हो रहा हो. अयोध्या में जो कुछ भी हो रहा है वो शास्त्रों की पद्धति के तहत ही हो रहा है. 


http://dlvr.it/T1SRRK
Read More

'एनिमल' OTT रिलीज पर रोक की मांग

फिल्म 26 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज की जाने वाली थी. लेकिन सिने-1 ने टी-सीरीज के खिलाफ केस दर्ज करते हुए इसे रोकने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें फिल्म के प्रोफिट का शेयर नहीं मिला है.


http://dlvr.it/T1SR1l
Read More

'टेस्ट क्रिकेट को मरते नहीं देखना चाहता ...', लारा को क्यों कहनी पड़ी ये बात?

Brian Lara On Test Cricket Future: दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है. लारा ने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट की मौत हो. लारा ने इसके लिए बडे़ बोर्ड वाले देश से गुहार लगाई है.


http://dlvr.it/T1SQhd
Read More

PM कुसुम किसान योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

यूपी सरकार किसानों को PM कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप बांटने की तैयारी कर रही है. योजना के तहत किसान 16 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. इस योजना का लाभ कृषि विभाग 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर देगा. योजना का लाभ उठाने वाले किसानों का यूपी सरकार के कृषि विभाग में पंजीकृत होना अनिवार्य है.


http://dlvr.it/T1SQGL
Read More

सोमवार, 15 जनवरी 2024

गोवा मर्डर: बेटे के कत्ल से इंकार कर रही सूचना सेठ पर यूं कसेगा शिकंजा, ये टेस्ट होगा टर्निंग पॉइंट

Goa Murder Case: गोवा में चार साल के मासूम बेटे के कत्ल के जुर्म में गिरफ्तार माइंडफुल एआई लैब कंपनी की फाउंडर और सीईओ सूचना सेठ पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने खास प्लान बनाया है. इसके तहत सबसे पहले उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, जिससे कि मृतक बच्चे के साथ उसका संबंध प्रमाणित किया जा सके. हत्यारोपी मां की पुलिस कस्टडी 5 दिन के लिए बढ़ा दी गई है.


http://dlvr.it/T1Q0r8
Read More

टी-20 में घरेलू मुकाबलों में कैसा रहा है इंडिया का रिकॉर्ड?

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है. इसी के साथ भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे अपने घर में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शिकस्त देना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है.


http://dlvr.it/T1Q0bK
Read More

कार पार्किंग के विवाद में औरंगाबाद में हुआ खूनी खेल, तीन लोगों की हत्या, दो घायल

औरंगाबाद में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास की है. एक होटल के आगे कार पार्किंग को लेकर दुकानदार और कार सवार युवकों के बीच बहस हो गई थी. देखते ही देखते इसने हिंसक रूप ले लिया.


http://dlvr.it/T1Q0Hd
Read More

लालू यादव की वजह से CM की कुर्सी पर बैठे हैं नीतीश कुमार, बोले आरजेडी विधायक

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी लालू यादव के आशीर्वाद से ही बनी हुई है. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर लालू यादव की वजह से ही बैठे हुए हैं.


http://dlvr.it/T1Q01r
Read More

दबंगों ने जीजा-साले को जमकर पीटा, पैर छूने के लिए... फिर बनाई वीडियो

बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता गौरव शर्मा और उनके साले रवि दत्त शर्मा को खैरपुर गांव के रोड़ी मिक्सर प्लांट में जाकर ईंट के रुपये मांगना महंगा पड़ गया. आरोपियों ने बंधक बनाकर जीजा-साले को लाठी-डंडों से पीटा और जबरन पैर छूने को विवश किया. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


http://dlvr.it/T1Pzfb
Read More