सोमवार, 17 जून 2024

विधायकी से इस्तीफा देकर भावुक हुए शिवराज, बोले-अपनी प्राणों से प्रिय जनता को प्रणाम

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बुधनी विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा दे दिया. इस मौके पर उसने कहा कि इसी बुधनी विधानसभा क्षेत्र से मैं 6 बार विधायक रहा. सांसद के चुनाव में भी यहां की जनता ने मुझे 6 बार जिताया. पिछला विधानसभा चुनाव मैं रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार वोटों से जीता था


http://dlvr.it/T8PTD5
Read More

यूपी की कितनी विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव?

बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नौ विधायकों ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है. इसके अलावा सीसामऊ विधानसभा सीट भी खाली होने जा रही है क्योंकि यहां से सपा विधायक इरफान सोलंकी आगजनी के मामले में 7 साल की सजा सुनाए जाने के बाद सदन की सदस्यता खोने की कगार पर हैं.


http://dlvr.it/T8P55F
Read More

रविवार, 16 जून 2024

बेल्ट से पीटा, मुक्के मारे, फिर लिव-इन पार्टनर के साथ जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 27 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ अपनी लिव-इन पार्टनर की पिटाई करने और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया है.


http://dlvr.it/T8MF30
Read More

UP में बढ़ रहा हीटवेव का टॉर्चर, इन शहरों में गर्मी ने बनाए नए रिकॉर्ड

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है. यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने UP में दो दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लोगों को धूप और लू से बचने की सलाह दी गई है. गर्मी के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है. देखें वीडियो.


http://dlvr.it/T8MDs2
Read More

हिरासत में लिए गए BJP विधायक टी राजा सिंह, तेलंगाना के मेडक में करने जा रहे थे दौरा

बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने कहा कि, कल मेडक में कुछ गुंडों ने गोरक्षकों पर उस समय हमला किया जब वे गोरक्षा कर रहे थे. मेडक पुलिस ने हमलावरों का एकतरफा समर्थन किया है. सभी भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं.


http://dlvr.it/T8MDcv
Read More

पूर्व AAP MLA ने ज्वाइन की BJP, AAP ने किया था सस्पेंड!

दिल्ली की लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट से पूर्व AAP विधायक नितिन त्यागी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में नितिन त्यागी ने बीजेपी ज्वाइन की है. लोकसभा चुनाव के दौरान AAP ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में त्यागी को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था.


http://dlvr.it/T8Lzj2
Read More

G7 को क्यों है भारत की जरूरत?

इटली में G7 देशों की बैठक में हिस्सा लेने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आमंत्रित हैं. दुनिया के सात सबसे समृद्ध देशों के इस संगठन का भारत वैसे हिस्सा नहीं, लेकिन वो लगातार मेहमान की तरह बुलाया जाता रहा. जानिए, हम क्यों नहीं बन रहे जी7 का सदस्य, और क्या वजह है, जो बाहरी होने के बाद भी हमें लगातार इनविटेशन मिलता रहा.


http://dlvr.it/T8LzRM
Read More

शनिवार, 15 जून 2024

मणिपुर के VIP इलाके में हिंसा, सचिवालय के सामने घर को आग के हवाले किया

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. बताया जा रहा है कि सचिवालय के ठीक सामने आगजनी की घटना हुई है. यहां एक घर को आग के हवाले कर दिया गया है.


http://dlvr.it/T8KVtR
Read More

'गाड़ी सरकारी हो या प्राइवेट हूटर नहीं बजना चाहिए, CM योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस

एसएचओ अनूप दुबे ने बताया कि वाहनों में हूटर और बत्ती चेक की जा रही है. जो वाहन मानक के अनुरूप नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. अब तक बांदा शहर में सैकड़ों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. पूरे जिले में लाखों का जुर्माना लगाया जा चुका है. निर्देश का पालन न करने वालों के खिलाफ सीज की कार्रवाई भी की जाएगी.


http://dlvr.it/T8KVgH
Read More

रुद्रप्रयाग हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचे CM धामी, जाना हालचाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग हादसे के पीड़ितों से मिलने AIIMS ऋषिकेश पहुंचे. यहां पर सीएम धामी ने हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना. इस दौरान धामी ने कहा कि सभी पीड़ितों को इलाज मिल रहा है और उनके परिवार के लोगों को भी अभी सूचना दी जा रही है. देखें ये वीडियो.


http://dlvr.it/T8KVVk
Read More