रविवार, 25 सितंबर 2022

पीएम ने बताई योग की महत्वता, सुनाई अन्वी की प्रेरणादायक कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में आजादी का अमृत महोत्सव से लेकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय तक की चर्चा की. पीएम मोदी ने सूरत की अनवी जो की डाउन सिंड्रोम से ग्रस्त है, उसकी कहानी सुनाई और उसके इस बीमारी के बावजूद उसकी प्रतिभा को सराहा. पीएम मोदी ने अपील की जो भी देश-विदेश में केस स्टडी करना चाहते हैं वे अनवी को योग से हुए लाभ का वैज्ञानिक अध्यन कर सकते हैं. देखें पूरी वीडियो.
http://dlvr.it/SYypNJ
Read More

किम जोंग ने दक्षिण कोरिया- US सैन्य अभ्यास से पहले दागी मिसाइल, बढ़ा तनाव

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की सरकार अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के दक्षिण कोरिया और जापान के दौरे के साथ ही संयुक्त सैन्य अभ्यास का विरोध किया था. अब अमेरिकी युद्धपोत के सैन्य अभ्यास के लिए दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी. हालांकि, इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. 
http://dlvr.it/SYxv82
Read More

'एक ही थाली के चट्टे-बट्टे', RSS को लेकर दिग्विजय सिंह के विवादित बोल

मध्य प्रदेश में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ कार्रवाई पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि "जो कोई भी हिंसा, घृणा, धार्मिक उन्माद फैलाता है" उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. इस दौरान उन्होंने आरएसएस को लेकर विवादित बयान भी दिया है.
http://dlvr.it/SYxf9Y
Read More

'ऑपरेशन लोटस' पर राघव चड्ढा बोले- 'हमारे पास हैं सारे सबूत'

आप आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी पंजाब में ऑपरेशन लोटस चलाना चाहती थी. उन्होंने कहा कि पार्टी के पास इसके सबूत मौजूद हैं. आपको बता दें कि इसके पहले पंजाब में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के फैसले को राज्यपाल ने ख़ारिज कर दिया था. देखिये ये वीडियो.
http://dlvr.it/SYxC0n
Read More

शनिवार, 24 सितंबर 2022

'घर से उठा ले जाऊंगा ...जिंदा जला दूंगा', धमकी पर महिला ने किया केस

यूपी के बांदा जिले में एक महिला को घर से उठा ले जाने, दुष्कर्म और परिवार को जिंदा जलाने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि वह पुलिस से नहीं डरता. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
http://dlvr.it/SYwvGv
Read More

मंदिर में नमाज़ पढ़ते युवक का वीडियो वायरल, जाने सच्चाई

प्रयागराज के हनुमान मंदिर में नमाज़ पढ़ते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर 38 सेकेण्ड के इस वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे है. कई लोग इसे हिन्दू धर्म का अपमान बता रहे हैं. आइये जानते हैं कि मंदिर में मुस्लिम युवक द्वारा नमाज़ पढ़ने के दावे की असल सच्चाई क्या है.
http://dlvr.it/SYwX7h
Read More

ऐसा है BJP नेता के बेटे का लग्जरी रिजॉर्ट, जहां रिसेप्शनिस्ट थी अंकिता भंडारी

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर इलाके के एक रिजॉर्ट से लापता हुई अंकिता भंडारी का शव मिल गया है. एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने सर्चिंग के दौरान चिल्ला पावर हाउस से एक युवती का शव बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. शिनाख्त के लिए अंकिता भंडारी के परिजनों को सूचित कराया गया. परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया.
http://dlvr.it/SYvXyN
Read More

रूस में कैसे भी देश छोड़ भाग जाना चाहते हैं लाखों पुरुष, देखें

रूस में इस वक्त लाखों पुरुष किसी भी तरह अपना देश छोड़ कर भाग जाना चाहते हैं. ये वो लोग हैं, जिन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के ख़िलाफ लड़ाई लड़ने के लिए युद्धभूमि में भेजने का फैसला किया है और इसके बाद से रशिया के तमाम Anti War Groups और Reserve Force के जवान पुतिन के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं और इन लोगों का कहना है कि यूक्रेन के लोगों के साथ इनका खून का रिश्ता है इसलिए ये यूक्रेन में युद्ध लड़ने के लिए नहीं जाएंगे. देखें वीडियो.
http://dlvr.it/SYvGsz
Read More

'राजू रेगुलर कंसल्टेशन नहीं लेते थे', करीबी डॉक्टर का खुलासा

राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर ने उनके फैंस को काफी मायूस कर दिया था. गुरुवार को नई दिल्ली के निगमबोध घाट में राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान राजू श्रीवास्तव के करीबी डॉक्टर विवेक गुप्ता ने बताया कि राजू रेगुलर कंसल्टेशन नहीं लेते थे. उन्होंने कहा कि वह दवा तो रोज़ खाते थे.
http://dlvr.it/SYthyD
Read More

शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

दिल्ली: रिटायर्ड ACP ने किया सुसाइड, बीमारी से थे परेशान

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राजेन्द्र अधिकारी है. जिन्होंने अपने मुनिरका स्थित घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
http://dlvr.it/SYtHWV
Read More