शनिवार, 15 जून 2024

संवेदनशील इलाकों की वीडियोग्राफी, सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी... बकरीद पर UP  पुलिस अलर्ट

डीजीपी ने बकरीद को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए अलर्ट जारी किया है. डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को गौहत्या जैसी घटनाओं तथा गोवंश के अवैध परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जरूरी उपाय करें. साथ ही उन्होंने त्यौहार रजिस्टर के आधार पर बीते कुछ सालों में हुए विवाद तथा संवेदनशीलता के आधार पर हॉटस्पॉट चिन्हित किया जाए.


http://dlvr.it/T8KFDh
Read More

कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुलंदशहर, गाजियाबाद और हापुड़ से बुलाई गई दमकल टीम

नोएडा सेक्टर-67 स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि बगल की दवा फैक्ट्री तक फैल गई. आनन-फानन में घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई. दमकल अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. गर्मी और तेज हवाओं के कारण आग कपड़ा फैक्ट्री से बगल की दवा फैक्ट्री तक फैल गई थी.


http://dlvr.it/T8KF38
Read More

शनिवार, 25 मई 2024

चर्चा का विषय बना इस द्वीप का पेट्रोलिंग का अंदाज, भैंसे पर बैठकर आती है पुलिस

ब्राजील के उत्तर में मराजो द्वीप है. इस द्वीप का आकार करीब-करीब स्विट्जरलैंड जितना है. यहां पर पुलिसिंग का तरीका ऐसा है जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है. मराजो द्वीप की मिलिट्री पुलिस सड़कों और खेतों में घोड़े या गाड़ियों पर गश्ती नहीं करती. बल्कि ये एशियन वाटर बफैलो (Asian Water Buffalo) की सवारी करते हुए पेट्रोलिंग करती है.


http://dlvr.it/T7Ng1Q
Read More

UP: पिता की तेरहवीं पर घर पहुंचे बेटे ने भी तोड़ा दम, खून की उल्टियों के बाद हुई मौत

यूपी के बांदा में पिता की तेरहवीं पर घर पहुंचे बेटे की उसी दिन मौत हो गई. यूपी पुलिस में कांस्टेबल रविशंकर पुखरायां की मौत के बाद पुलिस महकमे में मातम छा गया. कांस्टेबल रविशंकर को लिवर की बीमारी थी और पिता की तेरहवीं के दिन ही उन्हें खून की उल्टियां होने लगी थी. इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


http://dlvr.it/T7Ms5t
Read More

दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान जारी, गौतम गंभीर और बांसुरी स्वराज ने डाला वोट

Delhi Lok Sabha Chunav Phase 6 Voting Live Updates: दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. इस चरण में कई दिग्गज उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यह चुनाव गठबंधन के तहत लड़ रही हैं जिसमें 4 सीटों पर आप और तीन सीटों पर कांग्रेस लड़ रही है. AAP ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को मैदान में उतारा है. जबकि भाजपा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पूर्वी दिल्ली से हर्षदीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को टिकट दिया है.


http://dlvr.it/T7Mgfp
Read More

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, CM नायब सिंह सैनी ने अपने गांव में किया मतदान

Haryana Lok Sabha Chunav Phase 6 Voting Live Updates: हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद पर मतदान हो चल रहा है. साल 2019 के आम चुनावों में बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और सभी 10 लोकसभा सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया था.


http://dlvr.it/T7MgWQ
Read More

शुक्रवार, 24 मई 2024

राजनीतिक दांव या पैरों पर कुल्हाड़ी... UK में वक्त से पहले चुनाव का ऋषि सुनक पर क्या होगा असर?

यूके में 4 जुलाई को आम चुनाव होंगे. 5 जुलाई की सुबह तक लगभग साफ हो जाएगा कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा. ब्रिटेन में 1945 के बाद पहली बार है जब जुलाई में चुनाव होंगे. इसे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का राजनीतिक दांव भी माना जा रहा है. हालांकि, ओपिनियन में उनकी कंजर्वेटिव पार्टी पिछड़ती दिख रही है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर सुनक ने ब्रिटेन में जल्दी चुनाव करवाने का फैसला क्यों लिया?


http://dlvr.it/T7LwTb
Read More

भैंस पर पेट्रोलिंग की खास ट्रेनिंग करती है ये पुलिस

ये है ब्राजील का मराजो द्वीप, जहां की पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए भैंसों की सवारी करती है. उन्हीं पर पेट्रोलिंग करती है. इसके लिए जवानों और भैंसों की काफी कड़ी ट्रेनिंग होती है.


http://dlvr.it/T7LXQf
Read More

नौतपा आज से शुरू, 9 दिन आसमान से आग उगलेगा सूरज, ये गलतियां पड़ेंगी भारी

नौतपा 24 मई यानी आज से लेकर 1 जून तक रहने वाला है. यानी पूरे 9 दिनों तक सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ेंगी, जिससे तापमान गर्मी के रिकॉर्ड तोड़ेगा. ज्येष्ठ मास में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो नौतपा लग जाता है. ऐसे में सूर्य से निकलने वाली तेज किरणों से धरती तपने लगती है.


http://dlvr.it/T7KMxr
Read More

आज हिमाचल जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें अन्य इवेंट्स

हिमाचल प्रदेश के मंडी में प्रधानमंत्री मोदी एक चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं. गुरदासपुर और जालंधर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. जानें, अन्य इवेंट्स.


http://dlvr.it/T7K8v4
Read More